{"_id":"575ad9914f1c1bca389c665a","slug":"congressmen-burnt-effigies-of-dso","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने डीएसओ का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने डीएसओ का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पालिका कर्मियों से मिलकर कोटेदारों पर फर्जी राशन कार्ड बनवाने का आरोप
नगर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को ताक पर रखा जा रहा है। आरोप है कि इस योजना में फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन और तेल की कालाबाजारी की जा रही है। विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर डीएसओ को पुतला फूंका। प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। उनका आरोप था कि पूर्ति निरीक्षक शिकायत पर जांच तक नहीं करता।
शुक्रवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने घंटाघर चौराहे पहुंचकर पूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों से सांठगांठ कर कोटेदारों ने बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड बनवा लिए हैं। इससे राशन कोटेदार धड़ल्ले से जमाखोरी में लगे हुए हैं। कालाबाजारी भी हो रही है। पांच किग्रा में चार किग्रा राशन और मिट्टी का तेल भी कम दिया जा रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी कोटेदार उपभोक्ताओं के साथ मनमानी कर रहे हैं। उनके साथ अभद्रता से भी नहीं चूकते। मगर, पूर्ति विभाग इन खामियों को नहीं देख रहा है। अगर, ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी और आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में अवधेश श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, शमशाद अल्वी, मुजाहिद रजा, प्रशांत तोष्णीवाल, अनीता बेगम, रफीक आदि शामिल रहे।