फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress staged a sit-in and presented a memorandum regarding the problems of farmers

Budaun News: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, ज्ञापन

Wed, 23 Jul 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a sit-in and presented a memorandum regarding the problems of farmers
बिल्सी एसडीएम रिपुदमन सिंह को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला का उपचार करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
बदायूं/बिल्सी। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना दिया। शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित धरने में किसानों को समय पर बिजली न मिलने और खाद की किल्लत पर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद एडीएम अरुण कुमार को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के समन्वयक ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि किसानों को तय समय पर बिजली न मिलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सरकार को चाहिए कि सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी करे। उपाध्यक्ष सुरेश राठौर और मुन्नालाल सागर ने कहा कि खाद के लिए किसान घंटों लाइन में लगते हैं। दुकानों पर यूरिया और डीएपी नहीं मिलती। इस मौके पर वीरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर, मोरपाल प्रजापति, योगेंद्र शर्मा, जाहिद सिद्दीकी, नूर सबा आदि मौजूद रहे। इसी तरह बिल्सी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और खाद की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय प्रदर्शन कर ज्ञापन एसडीएम रिपुदमन सिंह सौंपा। जिला महासचिव आलोक सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता उपासना सिंह, जिला महासचिव अनिल उपाध्याय, ब्लॉक प्रभारी योगेश शर्मा, अनुग्रह सिंह, संतोष सिंह, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed