फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Conductor beaten after stopping a private bus, FIR against four

Budaun News: निजी बस को रोककर परिचालक को पीटा, चार पर एफआईआर

Fri, 15 Mar 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Conductor beaten after stopping a private bus, FIR against four
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में इस्लामगंज के नजदीक कुछ युवकों ने एक प्राइवेट बस रुकवाकर उसके परिचालक से मारपीट कर दी । इससे परिचालक को काफी चोटें आई हैं। बस मालिक ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम इस्लामगंज निवासी गौरव सक्सेना का कहना है कि उनकी एक बस बदायूं-उसावां मार्ग पर चलती है। सखानू निवासी रियाजुद्दीन उनकी बस पर परिचालक है। यह मामला 11 मार्च का है। उस दिन उनकी बस बदायूं चौराहे पर खड़ी थी। उनकी बस उसावां जा रही थी। तभी उनके गांव का पवन दौड़कर आया और उनकी बस में आकर बैठ गया। उनके परिचालक से बोला कि जल्दी बस चलाओ। इससे परिचालक रियाजुद्दीन ने कह दिया कि बस कुछ देर बाद जाएगी। इसी बात पर पवन बस से उतर गया और गालीगलौज करते हुए वहां से चला गया। इसके बाद उनकी बस बदायूं से रवाना होकर इस्लामगंज पहुंच गई। वहां आरोपी पवन ने अपने दो साथियों के साथ बस को रोक लिया और मारपीट करते हुए परिचालक को नीचे उतार लिया। उसके साथ जबरदस्त मारपीट की और धमकी दी कि इस मार्ग पर बस नहीं चलेगी। इसकी सूचना पर गौरव मौके पर पहुंच गए। वह बस और परिचालक को लेकर थाने पहुंचे। वहां थाने के बाहर आरोपी पवन के चचेरा भाई सचिन ने भी उन्हें धमकी थी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed