{"_id":"6aa30f561681849c1604caa4","slug":"complaint-alleges-childs-death-due-to-staff-negligence-badaun-news-c-123-1-sbly1001-172822-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टाफ की लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टाफ की लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप, शिकायत
Fri, 11 Sep 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीराजी चौकी निवासी गोविंद ने डीएम को शिकायत दी है। इसमें कहा कि आठ सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया था। वहां पर मौजूद स्टाफ ने पांच हजार रुपये की मांग की। उन्होंने एक हजार रुपये दे दिए। उसकी पत्नी रातभर चिल्लाती रही, लेकिन उसकी डिलीवरी नहीं कराई गई।
सुबह आशा आए और स्टाफ बदलने पर महिला की डिलीवरी कराई गई। इस दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर रात में डिलीवरी होती, तो बच्चे की मौत नहीं होती। इसको लेकर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से भी शिकायत की है। संवाद
वर्जन-
- यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर स्टाफ की गलती पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. शोभा अग्रवाल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल