{"_id":"68ffbe120be93d5c3b050874","slug":"cms-got-angry-after-seeing-darkness-in-opd-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149735-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओपीडी में अंधेरा देख सीएमएस बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओपीडी में अंधेरा देख सीएमएस बिफरे
विज्ञापन
ओपीडी के निरीक्षण के दौरान स्टाफ से बात करते सीएमएम। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी का सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, बैठने की सुविधा, बिजली व्यवस्था और मरीजों को दी जा रहीं सेवाओं का जायजा लिया। ओपीडी के कई कक्षों में पर्याप्त रोशनी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमएस ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा के लिए तुरंत अतिरिक्त लाइटें लगवाई जाएं ताकि किसी को उपचार में दिक्कत न हो।
सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने ओपीडी में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। उन्होंने डाॅक्टरों के कक्ष से बाहर निकल रहे मरीजों से पूछा कि क्या डॉक्टरों ने उन्हें बाहर की दवाएं लिखी हैं या जांचों के लिए बाहर भेजा गया है। इस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाएं मिल रहीं हैं। बाहर से दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ी।
मरीजों के जवाब से सीएमएस ने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र की भी स्थिति देखी। उन्होंने कर्मचारियों को मरीजों के साथ व्यवहार में सुधार लाने और समय से सभी को सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी कहा कि ओपीडी में हर मरीज को जरूरी जानकारी समय पर दी जाए, ताकि कोई इधर-उधर भटके नहीं। सीएमएस ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। छोटी-छोटी कमियां भी तुरंत दूर की जाएं, क्योंकि अस्पताल की छवि मरीजों की संतुष्टि से ही बनती है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
जनऔषधि केंद्र का भी किया निरीक्षण
बदायूं। जिला अस्पताल में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनऔषधि केंद्र पर तैनात स्टाफ से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना। कहा कि दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। शासन की इस योजना का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। संवाद