फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleaning of 70 drains started in the city, aiming to prevent waterlogging

Budaun News: शहर में 70 नालों की सफाई शुरू, जलभराव रोकने का लक्ष्य

Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of 70 drains started in the city, aiming to prevent waterlogging
शहर में नाला सफाई करते नगर पालिका कर्मी। स्रोत- नगर पालिका प्रशासन
बदायूं। आगामी मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए शहर में नगर पालिका ने नाला सफाई अभियान शुरू किया है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर के करीब 70 छोटे-बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर नागरिकों को परेशानी से बचाना है। अमर उजाला में 7 मई के अंक में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने यह काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नोडल प्रभारी मोहम्मद तय्यब के नेतृत्व में सफाई कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शहर में लगभग 10 बड़े और 60 छोटे एवं मझोले नाले हैं, जिनकी सफाई पालिका अपने संसाधनों, कर्मचारियों और मशीनों से करा रही है। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से भारी मात्रा में सिल्ट हटाई जा रही है, जबकि कर्मचारी जल प्रवाह को सुचारु बनाने में जुटे हैं। पालिका प्रशासन का दावा है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed