{"_id":"631ce9735638f523143960c3","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4971997177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरों में बैठकर दिए निर्देश तो कैसे हटें अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरों में बैठकर दिए निर्देश तो कैसे हटें अवैध पार्किंग
विज्ञापन
वाटर वर्क्स रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर निर्देश देने में बड़े माहिर है। बैठकों में अपने अधीनस्थों को निर्देश पर निर्देश जारी करने में उनका कोई सानी नहीं है, लेकिन सड़कों पर जनता क्या भुगत रही है, इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। और तो और, मुख्यमंत्री के आदेश तक की उन्हें कोई परवाह नजर नहीं आती। यही वजह है कि दो तीन दिन के लिए हटाई गईं अवैध पार्किंग ने फिर से सड़कों पर कब्जा जमा लिया है।
मई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों से अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद कमरों में बैठकर निर्देश देने वाले अधिकारी कुछ समय के लिए जागे और सड़कों को वाहनों की अवैध पार्किंग से मुक्त करा दिया। पर, यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रही और सड़कों पर पहले से अधिक अवैध पार्किंग बन गईं। शहर के वाटर वर्क्स रोड, आंबेडकर पार्क, पनबड़िया, सकरी क्लीनिक रोड समेत कई स्थानों पर टेंपो, मैजिक व डग्गामार वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई और अधिकारी केवल अपने अधीनस्थों को निर्देश देने तक ही सीमित रहे।
-
शहर में ये हैं अवैध पार्किंग स्थल
- वाटरवर्क्स रोड- टैक्सी स्टैंड
- पनबड़िया बिजलीघर के सामने- टाटा मैजिक स्टैंड
- गांधी ग्राउंड सकरी क्लीनिक रोड- टाटा मैजिक स्टैँड
- छह सड़का- ई-रिक्शा स्टैंड
- आंबेडकर पार्क- टेंपो स्टैंड
- पुरानी चुंगी- टेंपो स्टैंड
-
यहां बनाए गए थे पार्किंग स्थल
-लालपुल-टेंपो स्टैंड
-दातागंज तिराहा-टेंपो स्टैंड
-मंडी समिति-टेंपो स्टैंड
-एसके इंटर कॉलेज के सामने-दो व चार पहिया वाहन
-घंटाघर के पास में-दो व चार पहिया वाहन
-पुरानी अनाज मंडी- दो व चार पहिया वाहन
-नवादा के पास-दो व चार पहिया वाहन
-
दबाव बढ़ते ही शुरू हो जाती है चालान की कार्रवाई
पार्किंग स्थल नहीं होने से चालक सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम लग रहा है। दबाव बढ़ते ही यातायात पुलिस का अमला सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान करने में जुट जाता है। वाहनों को जब्त कर चालान की राशि वसूली जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास नहीं होते। यहां तक कि शहर में अधिकांश बरातघरों, बैंकों, डॉक्टरों के पास अपनी कोई भी पार्किंग नहीं है। ऐसे में इनके यहां पर आने वाले लोगों को सड़क पर वाहन पार्क करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
-
तीन दिन अभियान चला, फिर...फुस्स
मई में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन ने शहर में अवैध पार्किंग स्टैंड को लेकर अभियान चलाया गया था। इसके बाद में गांधी ग्राउंड के पास कई सालों से हो रही अवैध पार्किंग हटवा दी गई। जहां से अवैध पार्किंग हटवाई गई, वहां से महज दो सौ कदम की दूर चौराहा पार करके पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र के सामने चालकों ने अवैध पार्किंग तीसरे दिन ही शुरू कर दी थी। इसके अलावा आंबेडकर पार्क के पास अवैध पार्किंग हटवाते हुए वहां पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया। वहां पर भी फिर से पार्किंग शुरू हो गई है। यहीं हाल वाटर वर्क्स रोड का है। यहां पर दर्जनों की संख्या में सुबह से लेकर देर शाम तब अवैध टैक्सी खड़ी होती हैं। सड़क की एक तरफ ये वाहन खड़े होते है। दूसरी ओर दुकानें हैं। वहां पर आने वाले ग्राहकों के वाहन दुकानों के सामने खड़े होते है। ऐसे में इस रोड पर अधिकतर जाम की समस्या रहती है।
-
बोर्ड की बैठक में पार्किंग शुल्क तय होना बाकी रहा गया है ताकि कोई ज्यादा रुपये पार्किंग के नाम पर न ले सके। वहीं पार्किंग स्थल लगभग तैयार हो गए हैं, कुछ कमियां रह गई है, उनको जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। नए पार्किंग स्थल शुरू होने के बाद वाहनों को वहां खड़ा कराया जाएगा।
- दीप कुमार वार्ष्णेय, ईओ