{"_id":"62ec111e95d197708376b18d","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly493528282","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट के पास लगे कूड़े के ढेर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट के पास लगे कूड़े के ढेर हटवाए
विज्ञापन
कछला घाट के पास कूड़े के ढेर हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर अंत्येष्टि स्थल के पास कूड़े के ढेर का मामला सोशल साइट पर सामने आने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही उसे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। नगर पंचायत प्रशासन ने जेसीबी के जरिये घाट के आसपास से कूड़े के ढेर हटवा दिए। कूड़ा अब, वाहनों के जरिये डंपिंग ग्राउंड पर ही पड़ेगा।
गंगाघाट के पास कूड़े के ढेर पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे थे। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद लोग अंत्येष्टि करने के लिए उसी ओर जाने लगे तो मामला उजागर हो गया। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशनचंद्र शर्मा ने फोटो खींचकर वायरल कर दिए। इसके बाद कई और लोगों ने भी इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया था। मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो नगर पंचायत ईओ रतन कुमार पांडेय को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए। बृहस्पतिवार अपराह्न तक जेसीबी के जरिये कूड़ा हटाने का काम चलता रहा।
बकौल ईओ, घाट पर कांवड़ मेला की वजह से आसपास इलाके के सफाई कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगा दिया गया था। बाहर के सफाई कर्मियों ने घाट की गंदगी इकट्ठी कर उसे वाहन के जरिये अंत्येष्टि स्थल के पास डाल दिया था। उन्होंने कस्बे के कूड़े को घाट के आसपास भी नहीं डाले जाने का दावा किया है। इसी के साथ दूसरे विभाग के सफाई कर्मियों को भी कूड़ा वितरोई मोड़ के पास डंपिंग ग्राउंड पर डाले जाने के निर्देश दिए गए हैं।