{"_id":"620ff3826d0b760f3f67e662","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4759070157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अतिक्रमण से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अतिक्रमण से लगता है जाम
विज्ञापन
वजीरगंज में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार यहां हादसे भी होते हैं। वावजूद इसके नगर पंचायत गंभीर नहीं है।
वजीरगंज के बीचों-बीच से होकर गुजरने वाले मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो किमी तक दोनों ओर लोगों का कब्जा है। स्थायी ओर अस्थायी कब्जा कर लोगों ने हाईवे को संकरा कर दिया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर हाईवे के दोनों ओर टेंपो और टैक्सी स्टैंड भी बना दिए गए हैं। जिस कारण यहां आए दिन जाम लग जाता है। वजीरगंज से बिसौली की ज्यादा दूरी नहीं है। बिसौली स्थित यदु शुगर मिल इन दिनों चल रही है। गन्ना भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों के यहां से गुजरने के कारण अक्सर घंटों जाम लगता है।
-
बिसौली में लंबे समय से हो रही बाईपास की मांग
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे यहां भी तहसील मुख्यालय के बीचो-बीच से होकर गुजरता है। कई स्थानों पर हाईवे बेहद संकरा है। नगर में हाईवे के दोनों ओर घनी बस्ती और अतिक्रमण के कारण रोज घंटों जाम लगता है। बिसौली के लोग लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बाईपास निर्माण की मांग ने जोर पकड़ा था। लोक निर्माण विभाग की टीम ने हाईवे के लिए जमीन का मुआयना कर प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया था, लेकिन बाद में आचार संहिता लगने के कारण आगे का काम लटक गया। संवाद
विज्ञापन
-
यह बोले लोग
जाम का एक प्रमुख कारण हाईवे पर दोनों ओर अवैध कब्जा होना है। हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही अतिक्रमण के कारण हाईवे संकरा हो रहा है।
-शनि मिनोचा, व्यापारी
-
हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ और पटरियों पर कब्जा होने के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है। नगर पंचायत की ओर से भी अतिक्रमण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
-पवन किशोर, पुस्तक विक्रेता
-
अगर हाईवे के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटवा दिया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। स्थिति यह है कि हाईवे किनारे पैदल चलने के लिए भी पटरी बाकी नहीं रही है।
-विष्णु वार्ष्णेय, स्कूल संस्थापक
-
ठेला-खोमचा वालों के साथ दुकानदारों ने भी हाईवे के दोनों ओर कब्जा कर लिया है। कई स्थानों पर रेता और बजरी पड़ी रहती है। इससे भी जाम लगता है और हादसों का खतरा बना रहता है।
-मनिराम, व्यापारी
-
विधानसभा चुनाव के व्यस्तता के कारण अतिक्रमण के खिलाफ इन दिनों अभियान थोड़ा सुस्त हुआ है। जाम की समस्या गंभीर है। जल्द ही अभियान चलाकर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
- संदीप चंद्रा, ईओ वजीरगंज