फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बिन बारिश जलभराव से लोग हो रहे परेशान

Wed, 29 Dec 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शहर की न्यू आदर्श कॉलोनी के बाशिंदों को बिन बारिश ही जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सुबह और शाम के समय नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। ऐसे में परेशान कॉलोनी वासियों ने पालिका से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों से इससे निजात दिलाने की मांग की, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया है, इससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही कहें या फिर कुछ और, जो शहर में रहते हुए भी लोगों को नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर के हालात ये हैं कि अधिकतर सड़कों पर हमेशा कूड़ा पसरा रहता है। न्यू आदर्श कॉलोनी के लोग साल भर से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बारे में लोगों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की पर आज भी समस्या जस की तस बनी है। हालात ये है कि जलभराव होने के कारण अब तो घरों में सीलन भी आने लगी है।
विज्ञापन

-
बजट न होने की बात कही
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ माह पहले पालिकाध्यक्ष कॉलोनी की तरफ आईं थीं। तब लोगों ने उन्हें यहां की स्थिति के बारे में बताया। उस समय पालिकाध्यक्ष धनराशि न होने की बात कहकर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जब पालिकाध्यक्ष आईं थीं, तो उनको बताया भी था। उन्होंने धनराशि न होने की बात कही थी, कहा था बाद में बनवा देंगे, लेकिन कई माह बाद भी यहां पानी भरा हुआ है।
-रेनू गुप्ता
-
कई बार शिकायत नगर पालिका से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कर चुके हैं, पर कोई इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। केवल आश्वासन दिया जाता है पर जलभराव से मुक्ति नहीं दिलाई जाती है।

-रेनू सिंह
-
यहां के लोग तो अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं। शायद हम लोगों को इस जलभराव से छुटकारा मिल जाए और हम लोग भी आम लोगों की तरफ घर से बाहर आ जा सकें। बारिश में कई घंटों के लिए घरों में कैद रहते हैं।
-रेखा शर्मा
-
इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। लोगों की समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।- अमित कुमार, ईओ/ सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed