फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

13 गांवों के लोगों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल शुद्ध जल

Tue, 23 Nov 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल्द शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। शासन स्तर से जल जीवन मिशन योजना के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर 36.46 करोड़ की लागत से गांवों में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने का ठेका आगरा की पीएनसी कंपनी को दिया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था इन गांवों काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार गांवों में रहने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति देना चाहती है। इसके लिए जल जीवन मिशन शक्ति योजना शुरू की गई है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से इस योजना के लिए बदायूं विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों का चयन किया गया है। राज्यमंत्री ने बताया कि चयनित गांवों में ओवरहेड टैंक बनाएं जाएंगे। हालांकि ये ओवरहेड टैंक आबादी के अनुसार बनाए जाने हैं। गांवों के लोगों को हर समय जल आपूर्ति हो सके। इसके लिए इसका संचालन सोलर पैनल से होगा। सभी चयनित गांव में घर-घर जल आपूर्ति देने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। ताकि हर किसी को पीने का शुद्ध पानी मिल सके। इसे लेकर धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 45 गांवों में हर घर में पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा
जिले के 45 गांवों में हर घर में पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा
बदायूं। जिले के 45 बड़े गांवों को जल जीवन मिशन योजना से आच्छादित किया गया है। इसके तहत इन गांवों में ओवरहेड टैंक बनाकर पाइप लाइन से घरों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। योजना का हाल ही में मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिगम के एक्सईएन रामहेत ने बताया जिले में कई गांव ऐसे हैं। जहां पर अभी जल जीवन योजना के तहत गांवों को जोड़ा जाना है ताकि उन गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके लिए जिले से 45 गांवों का चयन किया गया। जहां पर ओवरहेड टैंक आबादी के हिसाब से बनाया जाएगा। साथ ही हर घर तक पानी की पाइप लाइन पहुंचायी जाएगी। इससे लोगों को आसानी से शुद्ध पेयजल मिल सके। इसमें दबिहारी, लभारी, मुगर्रा जरासी, फकीराबाद, कटिन्ना, बनबेहटा, नगला तरऊ, खजुरारा, इस्लामगंज, रुपापुर, अकौली, पुसगवां, दुधानी, दीन नगर शेखूपुर, नगला डल्लू, जैतपुर पुख्ता, कुडेली बादुल्लागंज, ततारपुर, बाराचिर्रा, सुरखा, अढौली, सिकंद्राबाद, फूलपुर, मलिकपुर, सर्की, देहमू, दूदेनगर, उनौला, खरखौली खुर्द, जखेली, बुधवई, गंधरौली, नागपुर नूनपुर, कतगांव, खुर्रमपुर भमोरी, व्योली समेत 45 गांव है। एक्सईएन ने बताया कि नौ नंवबर को मुख्यमंत्री द्वारा इन परियोजनाओं को शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed