फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रोड किनारे पड़ी सरसों की भूसी में आग लगी, कई घंटे में हुआ काबू

Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सैदपुर। वजीरगंज थाने के गांव रहड़िया के पास सड़क किनारे पड़ी सरसों की भूसी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पांच घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आसपास खेतों में गेहूं की फसल को आग ने चपेट में नहीं लिया। सूचना पर हलका लेखपाल भी मौके पहुंचे। वापस आते समय बाइक और साइकिल में टक्कर से लेखपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

रहड़िया गांव के पास ग्राम समाज की भूमि पर रोड किनारे गांव के राजवीर ने अपनी सरसों की फसल की भूसी डाल रखी थी। शुक्रवार दोपहर अचानक किसी कारण से भूसी में आग लग गई। जिस स्थान पर आग लगी वहां आस-पास सैकड़ों बीघा में गेहूं की फसल खड़ी है। इससे गेहूं की फसल आग की चपेट में आने की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ वजीरगंज संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। करीब पांच घंटे में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर लेखपाल मंजुल कुमार भी पहुंच गए। आग पर काबू के बाद लेखपाल बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक साइकिल से टकरा गई और वह घायल हो गए।
विज्ञापन

आग लगने से 19 बीघा गेहूं की फसल राख हुई
उसावां कस्बे के पास ही ब्रह्मदेव आश्रम के पास स्थित खेत में आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गांव के राम स्वरूप का खेत ब्रह्मदेव आश्रम के पास है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब चार बजे उसके चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने के कारण फसल राख हो गई। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया है। इधर, दातागंज क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर गांव में महेश, राजेंद्र, उमेश व सत्यवती के खेतों में शुक्रवार को आग लग गई, जिसमें 15 बीघा में गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी। शुक्रवार दोपहर गांव भुड़िया स्थित राजीव सिंह व ऋषिपाल के सात बीघा खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे उनकी गेहूं की फसल जल गई। इसमें उनका काफी नुकसान हुआ है।

हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, पांच बीघा गेहूं की फसल राख
क्षेत्र के गांव सुजावली हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने से पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। गांव के लोगों ने इस बारे में सूचना विद्युत सब स्टेशन पर दी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुजावली गांव के जंगल में प्रेमपाल, रामबाबूू और मुन्नी देवी के खेत हैं। खेतों के ऊपर से 11 हजार बोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। इससे प्रेमपाल, रामबाबू और मुन्नी की पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इलाके में कई हिस्सों की बिजली भी गुल हो गई। सूचना दिए जाने के बाद भी न तो उपकेंद्र से कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही बिजली सप्लाई बंद की गई। ऐसे में ग्रामीण आग पर काबू की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी है। शाम तक तहसील प्रशासन की ओर से भी आग से हुई क्षति का आंकलन नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में पावर कॉरपोरेशन और तहसील प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed