{"_id":"600578c78ebc3e32e764f2b7","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4341386132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडरों को बैंक से मिले क्यूआर कोड, पेटीएम से ट्रांजेक्शन करने की दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडरों को बैंक से मिले क्यूआर कोड, पेटीएम से ट्रांजेक्शन करने की दी ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। जिला नगरीय अभिकरण (डूडा) के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों के लिए ‘मैं भी डिजिटल’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को पेटीएम से ट्रांजेक्शन करने की ट्रेनिंग दी गई। बैंक से क्यूआर कोड मिलने पर ट्रेनर ने 90 वेंडरों के खातों में एक रुपये की मनी ट्रांसफर कर उन्हें इसकी प्रक्रिया बताई।
नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में मै भी डिजिटल कार्यक्रम शुरू होने पर ईओ डॉ. डीके राय ने स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभार्थियों को डिजिटल लेनदेन के फायदे बताए। कहा कि कोई भी ग्राहक अगर पेटीएम से बिल चुकता करना चाहता है तो उसे वरीयता दी जाए। इसका वेंडर के साथ ही ग्राहक को भी फायदा रहेगा। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विल्सन और सामुदायिक आयोजक विनय राठौर की मौजूदगी में ट्रेनर ने मोबाइल फोन पर पेटीएम के संचालन के बारे में जानकारी दी। पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी और लिपिक दीपक कुमार ने कहा कि जिन लाभार्थियों को बैंक से क्यूआर कोड प्राप्त हो गया है, उन्हें आज से ही पेटीएम पर लेनदेन शुरू कर देना चाहिए। करीब दो घंटा तक चली ट्रेनिंग के दौरान डूडा के अफसरों ने लाभार्थियों को मार्गदर्शन भी किया। इस मौके पर पालिका के लेखाकार राजकुमार गुप्ता, जलकल प्रभारी नफीस अहमद, संजय शर्मा, विकास कुुमार आदि मौजूद थे।