फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सचिव का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश

Wed, 06 Jan 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। ब्लॉक सहसवान के गांव खंदक में डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने सामुदायिक शौचालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र व प्रधानमंत्री आवास सहित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कमी मिलने पर सचिव के वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा के दौरान विकास पुस्तिका से शौचालय के लाभार्थियों के नाम ग्रामीणों के सामने पढ़े। जिसमें जय प्रकाश का शौचालय बना हुआ दर्शाया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि उसका शौचालय नहीं बना है। इसके अलावा राजकीय नलकूप को भी चालू अवस्था में दर्शाया गया है, जबकि वह चालू अवस्था में नहीं मिला। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव नीरज मिश्रा का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएम ने कहा कि जिले के किसान अब तेजी से आगे बढ़ रहें हैं। यह पुरानी सोच बनी हुई है कि कृषि केवल खेती होती है और कृषि का मतलब गेहूं और चावल उगाना है, लेकिन कृषि अपने आप में एक विस्तृत शब्द है। इसके अलावा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में टाइल्स लगवाने के भी निर्देश दिए हैं। यहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गरीबों को कंबल भी वितरित किए। डीएम ने निर्देश दिए है कि 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने हेतु दावा प्रस्तुत किया जाए। ऐसे निर्वाचकों का नाम निर्वाचक नामावली में नियमानुसार शामिल किए जाने हेतु प्राप्त दावों को स्वीकार करते हुए निर्वाचक नामावली में नियमानुसार शामिल किए जाने की कार्यवाही की जाएंगी, जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed