फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जरीफनगर के वजीरपुर में सियार की दहशत, हमले में कई घायल

Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
नाधा (बदायूं)। जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम वजीरपुर में इन दिनों सियार की दहशत बनी हुई है। लोग इतना डर गए हैं कि वह अकेले खेतों की ओर नहीं जा रहे। उन्होंने अपने बच्चों के घूमने पर भी पाबंदी लगा दी है। बताते हैं कि बीती रात सियार लोगों के घरों में घुस गया। उसने कई लोगों पर हमला कर दिया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सियार के हमले में कई लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम वजीरपुर निवासी विमला पत्नी जसपाल सोमवार रात अपने घर में सो रही थीं। देर रात एक सियार उनके घर में घुस आया। उन्हें जानकारी होती, उससे पहले सियार ने विमला पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से वह डर गईं। उन्होंने शोर मचाया। इससे मोहल्ले के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। तब तक सियार ने महिला को काटकर घायल कर दिया। उनके दोनों हाथों को जख्मी कर दिया। लोगों ने किसी तरह डंडे से उसे भगाया। परिवार वाले महिला को रात में ही एक निजी अस्पताल ले गए हैं। बताते हैं कि इसी सियार ने नेकपाल पुत्र लालाराम और उनके परिवार वालों पर हमला बोल दिया। वो भी एक चारपाई पर सो रहे थे। सियार ने सबसे पहले उन्हीं के ऊपर हमला बोल दिया। सियार ने उनका हाथ चबा लिया। उन्होंने किसी तरह खुद से छुड़ाया। उसके बाद सियार ने पत्नी और बच्चों पर हमला बोल दिया। उनके भी हल्की चोटें आईं हैं। गांव के पुष्पेंद्र, किशोर, सुरेश, कैलाश ने बताया कि सियार की वजह से लोगों की जीना मुहाल हो गया है। वह अचानक कई लोगों पर हमला बोल चुका है। कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने वन विभाग से सियार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed