फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जनसुनाई पोर्टल शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में बदायूं पहले नंबर पर

Thu, 12 Dec 2019 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। प्रदेश के सभी जिलों में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया है। शिकायतों के समय से निस्तारण और गुणवत्ता में बदायूं पुलिस ने प्रदेश के बाकी जिलों को पीछे छोड़ दिया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इसके लिए जनसुनवाई पोर्टल से जुड़े स्टाफ को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में पूरे प्रदेश में नवंबर माह में जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण, गुणवत्ता आदि का मूल्यांकन कराया था। सभी 75 जिलों में कराए गए मूल्यांकन में बदायूं को सर्वाधिक 95 अंक मिले। नवंबर में बदायूं पुलिस को जनसुनवाई पोर्टल पर 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों में भी बदायूं पुलिस प्रदेश में नंबर एक पर रही है। संपूर्ण समाधान दिवस, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी के जरिए आने वाली शिकायतों के निस्तारण में भी बदायूं पुलिस प्रदेश के बाकी जिलों से आगे रही। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए आईजीआरएस यूनिट के गौरव कुमार, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर बृहस्पतिवार को एसएसपी ने पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed