फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दुकानों के आगे का अतिक्रमण कराया ध्वस्त, सामान जब्त

Tue, 19 Nov 2019 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सहसवान। डीएम के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों के आगे तख्त, बेंच, पटिया आदि डालकर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया और सामान जब्त कर लिया। सोमवार सुबह बाजार पहुंचे दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग नगर पालिका पहुंच गए और रोष जताया। प्रशासन का कहना था कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार रात पालिका प्रशासन और कोतवाली पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार के नसरूल्लागंज चौराहे से बदायूं मेरठ हाईवे के अकबराबाद चौराहा जाने वाले मार्ग पर अभियान चलाया। टीम ने दुकानों के बाहर तख्त, बेंच, तिरपाल, टिन आदि डालकर किया गया अतिक्रमण कर्मचारियों और जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया, साथ ही अतिक्रमण में प्रयुक्त सामान पालिका में लाकर जमा कर दिया। सोमवार सुबह दुकानदार जब दुकानेें खोलने पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। इससे दुकानदारों में रोष फैल गया और वे लोग नगर पालिका पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां का कहना था कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लेखाकार अब्दुल फरीद खां ने बताया कि इसके लिए नगर में अनाउंस कराकर और निरीक्षक के नेतृत्व मेें चार सफाई नायकों की टीम बनाकर दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है कि यदि किसी दुकान के बाहर अतिक्रमण मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed