{"_id":"5dd2ea6f8ebc3e547536894a","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3844877105","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। विद्यालय की 100 मीटर की परिधि में पान-गुटके, शराब की दुकानें नहीं हों।
कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को बैठक के दौरान डीएम ने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वाहन चालकों, परिचालकों का चरित्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जरूर लेकर रखें। यदि न बने हों तो जल्द से जल्द बनवा लिए जाएं। विद्यालयों के मुख्य द्वार और वाहनों के अंदर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, जिससे बच्चों की गतिविधियां रिकॉर्ड होती रहें। स्कूली वाहन के गेट के पास बच्चों के बैठने की संख्या भी अंकित की जाए। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गां के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें तुरंत करा दिया जाए। एकल मार्गों के मोड़ों को भी चौड़ा किया जाए। तीव्र मोड़ पर बोर्ड लगाकर सरल भाषा में सांकेतिक चिह्नों के साथ उनका अर्थ भी लिख दिया जाए।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि अस्पताल, विद्यालय और आबादी से पहले भी साइनबोर्ड लगाए जाएं। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि जिन मार्गों का चौड़ीकरण और समतलीकरण होना है, उन मार्गों से विद्युत पोल को रास्ते से हटाकर साइड में शिफ्ट करें, जिससे वाहनों की आवाजाही में बाधा पैदा न हों। उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाएं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में यातायात नियमों की जानकारी व सांकेतिक चिह्नों के अर्थ समझाए जाएं, जिससे बच्चों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़े। इस मौके पर एडीएम आरएन शर्मा, एसपी सिटी जेके श्रीवास्तव, एसपी आरए डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद मौजूद रहे।