{"_id":"5da4bcbe8ebc3e93a3344406","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly380187334","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोटरसाइकिल से यात्रा करें तो लगाएं हेलमेट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोटरसाइकिल से यात्रा करें तो लगाएं हेलमेट’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को समझाया गया कि वे बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 20 अक्तूबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल से यात्रा करते समय हेलमेट अवश्य पहनें और कार चालक, सहयात्री सीट बेल्ट का प्रयोग करें। अत्यधिक स्पीड से वाहन न चलाएं और न किसी को चलाने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
सीडीओ निशा अनंत ने कहा कि यदि सड़क दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाएं। अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ नहीं करेगी और न ही बिल भुगतान के लिए उसे बाध्य किया जाएगा। कसंचालन एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा ने किया। इस दौरान सीओ ट्रैफिक विनय कुमार द्विवेदी, एआरएम राजेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन सोहेल अहमद, पीटीओ रमेश प्रजापति, आरआई पुलिस लाइन और ऑटो, रिक्शा, बस ड्राइवर आदि मौजूद रहे।