{"_id":"69137dea9959a18d430d949e","slug":"city-magistrate-issues-final-notice-to-marriage-lawn-owner-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150709-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मैरिज लॉन मालिक को सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किया अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मैरिज लॉन मालिक को सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किया अंतिम नोटिस
विज्ञापन
बदायूं। शहर के छोटे सरकार मार्ग पर बने एक मैरिज लॉन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से भेजे गए इस नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि लॉन संचालक निर्धारित समय सीमा के भीतर बरातघर से संबंधित नक्शा व आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें। अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
मैरिज लॉन काफी समय से बिना मानक अभिलेखों के संचालन में होने की शिकायत मिल रही थी। प्रशासनिक टीम की ओर से की गई जांच में भी कई कमियां सामने आई थीं। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने अंतिम चेतावनी देते हुए लॉन मालिक को निर्देशित किया है कि वह निर्माण से जुड़े सभी कागजात अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे।
अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित समय पर नक्शा और दस्तावेज नहीं दिखाए जाते हैं, तो इसे नियम विरुद्ध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मैरिज लॉन के संचालन को भी प्रतिबंधित किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण या बिना मान्यता संचालित होने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को अब बख्शा नहीं जाएगा। अब अंतिम नोटिस जारी होने के बाद जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने कहा कि नोटिस दिया गया है। अगर कागज नहीं दिए, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।