फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City-made garbage pile, people upset

शहर बना कूड़े का ढेर, लोग परेशान

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
City-made garbage pile, people upset
शहर में लगे कूड़े के ढेर। - फोटो : अमर उजाला
शहर बना कूड़े का ढेर, लोग परेशान
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने आंखें मूंदीं, संक्रामक रोग फैलने की आशंका

नगर पालिका आखिर कर क्या रही है? शहर में गली-मोहल्ले और सड़कों पर गंदगी के ढेेर लगे हुए हैं। कूड़ा अटका होने से नालियां चोक पड़ी हैं, कई घनी बस्तियों की गलियों में पानी सड़क पर बह रहा है। नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन पालिका के अधिकारी चुप बैठे हैं। शहर की साफ-सफाई की सुध किसी को नहीं है। ऐसे हालात में नागरिकों में नाराजगी है। अफसरों को यही नहीं पता कि सफाई कर्मचारी अपने इलाकों में सफाई करने पहुंच भी रहे हैं या नहीं। 
सफाई को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों और नगर पालिका चेयरमैन के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा। शहर में सिविल लाइंस, जोगीपुरा, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड, प्राइवेट बस स्टेंड, जिला अस्पताल के सामने, लावेला चौक, डीएम रोड, बीएसए कार्यालय के बराबर में, कृष्णापुरी में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी में यहां पड़ा कूड़ा सड़ता रहता है। इससे मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।    
विज्ञापन

-------------------------
ये हैं गंदगी की बानगी
कृष्णापुरी: सिविल लाइंस कृष्णापुरी में कई महीनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां पड़ा हुआ कूड़ा सड़ता रहता है। इससे बीमारियां बढ़ रही है। पास में बीएसए कार्यालय भी है फिर भी सफाई नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास: कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों को यहां से निकलने में गंदगी की वजह से परेशानी होती है। निकलते समय नाक पर रुमाल रखना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यहां कभी सफाई नहीं होती।       
रोडवेज के आसपास: रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई की जिम्मेदारी परिवहन निगम की है लेकिन स्टैंड के आसपास और चौराहे के निकट सफाई का जिम्मा पालिका पर है लेकिन यहां गंदा पानी भरा है और कूड़ा पड़ा हुआ है। यहां मक्खियों और मच्छरों का ज्यादा प्रकोप है। यहां लोगों को दो मिनट ठहरना भारी पड़ जाता है।       
प्राइवेट बस स्टैंड: गंदगी के ढेरों की वजह से नाला ही पता नहीं लगता है। नाला पूरी तरह से चोक है और गंदगी अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका का इस समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नही है। ऐसे हालात में यात्री कहां वाहन का इंतजार करें।   रेलवे स्टेशन रोड: कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इनसे उठने वाली बदबू से लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल होता है। काफी दिनों से कूड़ा न उठाने के कारण लोगों में रोष है।
 सिविल लाइन फ्लाई ओवर के नीचे: यहां व्यापारियों का कहना है कि गंदगी की वजह से दुकानों पर बैठना मुश्किल है। गंदगी के कारण यहां ग्राहक भी नही आते है। कोई सफाई कर्मी यहां सफाई करने नहीं आता।       

----------
कोट...
सफाई कराने के लिए 15 दिन पहले ही निर्देश दे चुका हूं। अगर शहर में सफाई नहीं हो रही तो नगर पालिका के ईओ से जबाव मांगा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।       -अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed