फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children of council schools will be trained in sports along with studies

Budaun News: पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी पारंगत किए जाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Mon, 09 Dec 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will be trained in sports along with studies
बदायूं। शिक्षा विभाग अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेलों में भी दक्ष बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके तहत विभाग की ओर से निर्धारित की गई धनराशि प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। अब इस धनराशि से खरीदी गई खेल सामग्रियों के जरिये बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले 2155 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। वहीं छात्र-छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान देने को कहा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेलकूद सामग्री के लिए धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को दस-दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेंगी। छात्र-छात्राएं पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद में भी पारंगत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खेल से जोड़ने के लिए जारी धनराशि से प्राथमिक स्कूलों को 11 तरह के और जूनियर स्तर पर 16 प्रकार की खेल सामग्री खरीदी जाएगी। निर्देश हैं कि खेल सामग्री की उपलब्धता के बाद स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से खेलकूद गतिविधियां करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed