फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CGST notice to a man doing a job on ten thousand rupees per month in Budaun

UP: दस हजार की नौकरी करने वाले युवक के नाम पर कंपनी, 4.82 करोड़ का सीजीएसटी का नोटिस आया तो उड़े होश

Fri, 01 Aug 2025 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 06:21 PM IST
सार

बदायूं में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के पैन व आधार कार्ड को इस्तेमाल कर किसी ने कंपनी खोल ली। करोड़ों रुपये का व्यापार किया। 4.82 करोड़ रुपये का सीजीएसटी का नोटिस उसके घर पहुंचा तो युवक के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
CGST notice to a man doing a job on ten thousand rupees per month in Budaun
नोटिस दिखाते रामबाबू व उनके पिता बदन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में मेडिकल स्टोर पर नौकरी करने वाले युवक को 4.82 करोड़ रुपये का सीजीएसटी (सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) का नोटिस जारी कर दिया गया है। जब नोटिस घर पहुंचा तो युवक के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि उनके आधार और पैन कार्ड का किसी ने दुरुपयोग किया है। 

विज्ञापन


नौसेरा गांव निवासी रामबाबू पुत्र बदन सिंह मेडिकल स्टोर में सेल्समैन की नौकरी करते हैं। उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलते हैं। 14 जुलाई को सीजीएसटी इंस्पेक्टर उनके घर आए और 4.82 करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया। नोटिस देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस देखा तो उसमें रामबाबू के नाम पर मैसर्स पाल इंटरप्राइजेज फर्म रजिस्टर्ड है। इस फर्म ने 27 करोड़ रुपये का ऑनलाइन कारोबार किया है। उसमें जो मोबाइल नंबर है, वह रामबाबू का नहीं हैं और अब बंद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  UP: पत्नी के हत्यारोपी ओमसरन की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- एक को चुना... उसे या मुझे; अब खोला ये राज
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबाबू ने बताया कि करीब एक साल पहले वह ऑनलाइन नौकरी ढूंढ रहे थे। उसी दौरान एक युवती ने उससे संपर्क किया और नौकरी दिलाने की बात कही। उसी दौरान उन्होंने आधार और पैन कार्ड मांग लिए थे। फिर उसने नौकरी नहीं दिलाई और मोबाइल नंबर बंद कर लिया। आरोप है कि उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने रामबाबू के नाम से फर्म बनाई और 27 करोड़ रुपये का ऑनलाइन व्यापार कर डाला। जब फर्म ने रिटर्न दाखिल नहीं किया तो रामबाबू के घर पर नोटिस आ गया। 

दस्तावेज लेने के बाद बंद हो गया नंबर
रामबाबू ने बताया कि एक-दो बार युवती ने बात की, इसके बाद उसने नंबर भी बंद कर लिया। साक्षात्कार कब होगा, नौकरी कब मिलेगी, इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया। थक-हारकर मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन की नौकरी कर ली।

शाहजहांपुर में भी आ चुका है इस तरह का मामला
टैक्स से जुड़े अधिवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि सीजीएसटी की ओर से सर्वे न होने की वजह से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। एक मामला शाहजहांपुर में सामने आ चुका है, अब यह दूसरा मामला बदायूं में सामने आया है।

एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर ऐसा है तो पीड़ित को साइबर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। पीड़ित आता है तो मामला दर्ज कराके उसको न्याय दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed