{"_id":"6907a52391893d8323094dc4","slug":"celebrated-the-birth-anniversary-of-shri-khatu-shyam-baba-by-cutting-a-cake-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150150-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: श्री खाटू श्याम बाबा का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: श्री खाटू श्याम बाबा का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव
विज्ञापन
बदायूं। सम्राट अशोक नगर स्थित श्रीरामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार में रविवार को श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। केक काटकर भक्तों में इसका वितरण कराया गया।
सुबह बाबा श्याम का रूह के इत्र से विशेष स्नान कराया गया। इसके बाद गुलाब, चमेली और चंपा सहित विभिन्न फूलों के गजरों से बाबा की सुंदर झांकी सजाई गई। बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महंत पुष्पेंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में उप महंत गिरधर दास राम गोस्वामी व गोस्वामी नारायण दास के निर्देशन में एक दिवसीय मनोकामना यज्ञ का आयोजन किया गया। रात में गोवर्धन लीला, संकीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। इसके बाद भक्तों ने बाबा को केक अर्पित कर श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव मनाया। संचालन राजू मौर्या, प्रेम कुमार प्रजापति, राम गोस्वामी, नारायण गोस्वामी, विशेष प्रजापति, पाशु सक्सेना, सतीश प्रजापति, परमेश्वरी लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उसावां में भी धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
उसावां। कस्बे के प्राचीन खाटू श्याम लक्कड़दास शिव मंदिर पर रविवार को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने केक काटकर बाबा खाटू श्याम को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर शुभम गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, मदनेश गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
श्याम बाबा के जन्मदिन पर हुआ भंडारा
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन में रविवार को खाटू श्याम का जन्मोत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भंडारा हुआ।
मंदिर के महंत शिवम माहेश्वरी ने बताया कि श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से यह जन्मोत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, चंदौसी के डॉ.वीरेश कुमार सिंह ने पहुंच कर प्रसाद का वितरण पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अमन गुप्ता, विशाल शाक्य, चिराग, गौरव देवल, हिमांशु शाक्य, रितिक माहेश्वरी आदि श्याम प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा। संवाद