फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CBSE Board Exam

सीबीएसईः एक मिनट की हुई देरी, तो परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे परीक्षार्थी

Thu, 13 Feb 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की चेयरपर्सन अनीता करवल ने बोर्ड परीक्षा को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इस बार सीबीएसई की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी को केंद्र पर पहुुंचने में एक मिनट की भी देरी भारी पड़ेगी। ऐसा होने की स्थिति में उसे प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

आगामी 15 फरवरी से सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इस बार बोर्ड ने समय को लेकर बेहद सख्ती दिखाई है। उसका कहना है कि परीक्षाओं में समय ही सबसे बड़ी चीज है। इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए। इसलिए परीक्षा शुरू होने के एक मिनट बाद में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय में परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें। साथ ही बोर्ड ने इस एक और नियम में बदलाव किया है। जिसके तहत इस बार कापियों का मूल्याकंन कई स्तर पर किया जाएगा। पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन शिक्षकों द्वारा कराया जाएगा, वहीं उसके बाद में कंप्यूटर के माध्यम से मूल्यांकन कराया जाएगा। ताकि मूल्याकंन में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed