फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against 34 people including nine named accused for attacking and pelting stones on police team, two sent to jail

Budaun News: पुलिस टीम पर हमला व पथराव में नौ नामजद समेत 34 पर मुकदमा, दो को जेल

Wed, 09 Jul 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 34 people including nine named accused for attacking and pelting stones on police team, two sent to jail
बदायूं। बिसौली कस्बे के मोहल्ला शीशमहल में सोमवार रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट हुई थी। उस दौरान पहुंची पुलिस फोर्स पर पथराव व हमला करने के मामले में एसआई की ओर से मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने दोनों पक्षों के नौ नामजद समेत 34 लोगों पर बलवा व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की धारा लगाई है। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया हैं। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के एसआई अमित चौहान ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे वह हेड कांस्टेबल याकूब व देवेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि शीशमहल के पास दो पक्षों में लाठी-डंडे व पथराव हो गया है। वह टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसी दौरान उन लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट पत्थर बरसाया।
विज्ञापन

इस दौरान हेड कांस्टेबल देवेंद्र को घेरकर लाठी डंडे से पीटा गया। इससे वह घायल हो गए। हेड कांस्टेबल याकूब ने कोतवाली में सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलवाया तो हमलावर भाग गए। उन्होंने हमलावरों की पहचान दानिश, समीर कैंटीन वाला, साजिद, रेहान, अरमान, अलतम, नसीम, डब्लू सलीम व फैजी के रूप में की है। इसके अलावा कई अज्ञात हमलावर भी शामिल है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने रेहान व नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed