फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Canter truck looted on Ganga Expressway; two miscreants arrested in Rampur along with the vehicle within 12 hours.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर लूटा, 12 घंटे में वाहन संग दो बदमाश रामपुर से गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Canter truck looted on Ganga Expressway; two miscreants arrested in Rampur along with the vehicle within 12 hours.
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने चालक को रोककर उससे कैंटर और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद चालक और क्लीनर को बदमाश जंगल में पेड़ से बांधकर कैंटर लेकर भाग निकले। पुलिस ने 12 घंटे में ही कैंटर रामपुर के थाना गंज क्षेत्र से बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। लूट में शामिल पांच अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के गांव मैरी मजर के निकट बिहार से आ रहे कैंटर (यूपी-37-बीटी-3121) को बोलेरो सवार बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चालक जराफत निवासी बाबूगढ़ हापुड़ और उसके हेल्पर के साथ मारपीट कर दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद कैंटर लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

उधर, किसी तरह बंधन छुड़ाकर कैंटर चालक थाने पहुंचा और लूट होने की जानकारी दी। चालक की तहरीर पर मूसाझाग थाने में आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। एसएसपी के निर्देशन में गठित टीम ने रामपुर के थाना गंज पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर लूटा कैंटर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में हसीन पुत्र अनीस कुरैशी निवासी तालकपुर थाना भोट रामपुर और हारुन पुत्र इश्तयाक निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर इटावा को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अन्नू, भूरे, मुकुल, गुड्डू और आरिस के नाम के बदमाशों के भी लूट वारदात में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हसीन पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक केस दर्ज है। भागे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed