फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cane center

गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों को लाइसेंस जरूरी

Wed, 11 Dec 2019 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
cane center
बदायूं। गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना माफिया हावी हैं। इन पर नकेल लगाने के लिए शासन ने इस बार कड़े कदम उठाए हैं। इसके लिए शासन ने चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनात होने वाले लिपिकों के लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनके स्तर से यदि कोई गड़बड़ी हो तो संबंधित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस कदम से फर्जीवाड़े में काफी हद तक नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन

गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने घटतौली की कुप्रथा को जड़ से मिटाने के लिए कवायद शुुरू कर दी है। इसके तहत उन्होंने सभी डीएम और गन्ना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों का लाइसेंस एवं पहचान पत्र जारी करें। सभी तौल लिपिकों को गन्ना क्रय केेंद्रों पर तौल करते समय लाइसेंस और पहचान पत्र लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं मिलने पर तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद में इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया गया है। सभी चीनी मिलों के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने चीनी मिल को आवंटित क्रय केेंद्रों पर तैनात होने वाले लिपिकों की लिस्ट विभाग में दे। ताकि उनको डीएम के माध्यम से लाइसेंस को बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed