फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   campaign for cleaning city starts

Budaun News: शहर में अभियान दस्तक शुरू, घर-घर जगाई जाएगी स्वच्छता की अलख

Thu, 02 Feb 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
campaign for cleaning city starts
बदायूं। शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से वाहन रैली निकालकर अभियान दस्तक का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका की टीमें घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करेंगी तो शहरवासियों को जागरूक भी किया जाएगा कि वह अपने घरों के आसपास गंदगी न होने दें। उनको जुर्माने का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इसके बाद मार्च से जुर्माना वसूले जाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. दीप कुमार ने वाटर वर्क्स रोड से जन जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली शहर के तमाम स्थानों से गुजरी। इस दौरान रैली में शामिल पालिका कर्मियों ने शहरवासियों को बताया कि वह अपने घर के आसपास गंदगी न होने दें।
विज्ञापन

शहरवासियों को बताया गया कि पहले नगर पालिका की ओर से घर-घर कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं। नगर पालिका कर्मियों ने बताया कि इस महीने स्वच्छता अभियान चलेगा बाद में गंदगी होने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में भी निकाली गई रैलियां
बिसौली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ ईओ नवनीत कुमार ने नगर पालिका के वाहनों को झंडी दिखाकर किया। अभियान के प्रथम चरण में आगामी 10 फरवरी तक डोर टू डोर जाकर नागरिकों से गंदगी न फैलाने की अपील की जाएगी। इस दौरान प्रधान लिपिक मशकूर खां, प्रभारी सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश बाबू आदि मौजूद रहे।
सहसवान। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिषद से किया गया। इसके बाद मुहल्ला विल्सन गंज, पठान टोला, तहसील रोड, बिसौली बस स्टैंड होते हुए नसरुल्लागंज, अकबराबाद, जहांगीराबाद, शहबाजपुर, नवादा, कोतवाली आदि स्थानों पर रैली निकाली गई।
वजीरगंज। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की ओर से बुधवार को स्वस्थ भारत मिशन के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से किया गया। इसके बाद कस्बे में रैली निकाली गई। रैली में शामिल कर्मचारियों ने सभी से साफ-सफाई रखने की अपील की। यहां सफाई नायक राजीव कुमार, उमेश, राम अवतार, फिरोज, सोनू आदि मौजूद रहे।

ककराला। कस्बे में नगर पालिका परिषद के ईओ रामसिंह ने जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया गया। रैली कस्बे के तमाम स्थानों से गुजरी। रैली में शामिल कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से साफ-सफाई की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed