फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By following the best celibacy, the will power is controlled

Budaun News: उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करने से नियंत्रित होती है इच्छा शक्ति

Sun, 07 Sep 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
By following the best celibacy, the will power is controlled
धर्म बोला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते जैन समाज के लोग। संवाद - फोटो : mathura
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन यहां उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

प्रवचन कर रहे निखिल जैन ने कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जो हमें संयमित और आत्मा के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। इसका मतलब होता है कि हम अपने मानसिक, भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संयमित रहें और अपने इंद्रियों को नियंत्रित करें।
विज्ञापन

उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करने से हम अपनी इच्छा शक्ति को नियंत्रित करते हैं और अपने जीवन को आत्मा के विकास के लिए समर्पित करते हैं। यह हमें आत्मा के मार्ग पर चलने में मदद करता है और हमें आत्मा की गहराईयों को समझने का अवसर देता है। इसके बाद नीरेश जैन द्वारा शानदार अंदाज में धर्म बोला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें कई लोग विजयी रहे। जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन, मंत्री अनिल जैन सोनी, प्रशांत जैन, मंयक जैन, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed