फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bulldozer on illegal occupation in Narau Pasa village

Budaun News: नरऊ पसा गांव में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal occupation in Narau Pasa village
सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ पसा में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद
- दो दिन पहले नायब तहसीलदार ने दी थी कब्जा हटाने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव (बदायूं)। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ पसा में सोमवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर एक जगह को कब्जा मुक्त कराया। दो दिन पहले नायब तहसीलदार ने जगह को खाली करने की चेतावनी दी थी।
ग्राम नरऊ पसा निवासी पप्पू ने कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन से शिकायत की थी कि उसकी पट्टे की जगह पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। उस पर झोंपड़ी डाल रखी है। एक दीवार का निर्माण भी करा लिया है। सूचना पर नायब तहसीलदार श्रवण कुमार दो दिन पहले गांव आए थे। उन्होंने लेखपाल बुलाकर जगह की पैमाइश कराई थी।
विज्ञापन

साथ ही कब्जा करने वालों को चेतावनी दी थी कि अगर कब्जा नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर सोमवार को एसडीएम एसपी वर्मा, नायब तहसीलदार श्रवण कुमार, कानूनगो प्रभान सिंह और लेखपाल आकाश सक्सेना कुंवरगांव थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बुलडोजर चलवाकर झोंपड़ी, दीवार और चारा काटने की मशीन हटवा दी। उस जगह पर पप्पू को कब्जा दिला दिया। गांव के मुन्ना सिंह और सतेंद्र का कहना है कि तहसील प्रशासन ने उनके साथ अन्याय किया है। इस जगह का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उसका निर्णय आने से पहले ही तहसील प्रशासन ने कब्जा दिलाया है।

सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ पसा में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद

सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ पसा में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed