{"_id":"6a42d139ac16aa66a509fd6f","slug":"brother-suspects-murder-in-junior-engineers-death-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167281-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जूनियर इंजीनियर की मौत पर भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जूनियर इंजीनियर की मौत पर भाई ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जूनियर इंजीनियर का भाई और अन्य परिजन
- फोटो : samvad
बदायूं। पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के शनिवार से लापता जूनियर इंजीनियर (जेई) का शव रविवार को खंती में पड़ा मिला था। पुलिस की ओर से सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे जेई के भाई ने साजिश से हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप लगाया। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जेई की मौत का कारण एक्सीडेंट में चोटों का आना रहा।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जेई के भाई विनय सिंह चंदेल ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह एक साल पहले ही बदायूं में पीएनसी कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद कार्य कर रहे थे। कहा, जिन परिस्थितियों में उसका शव और बाइक खंती में पड़े मिले थे, उसे देखने के बाद हत्या कर हादसे का रूप देने का आशंका है।
भाई ने पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस की ओर से जेई के शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने में मौत का कारण हादसे में चोटें लगना आया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्दू ने बताया कि जेई का शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एंटी मार्टम इंजरी आया है। परिजनों के आरोप की भी जांच कराई जाएगी।