फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Broke the wall and stole goods worth Rs 4 lakh

Budaun News: दीवार में सेंध लगाकर चार लाख का माल उड़ाया

Thu, 22 May 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Broke the wall and stole goods worth Rs 4 lakh
बिनावर के गांव गौसपुर में मकान की दीवार पर चोरों द्वारा लगाया गया नकब। संवाद
बिनावर। दीवार में सेंध लगाकर चोर जेवर समेत करीब चार लाख के माल उड़ा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी महेंद्र पाल ने थाने में तहरीर दी है। बताया है कि बीती रात वह घर में नहीं थे। उसके बच्चे घर पर अकेले थे। रात करीब एक बजे चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद बक्से में रखे पुत्रवधू के सोने के दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी बेसर, दो जोड़ी मंगलसूत्र, चार अंगूठी, एक जंजीर, चांदी के चार हथ फूल, दो जोड़ी खडुआ, दो जोड़ी पायल, दो बच्चों की कनधनी, शादी के कपड़े व 12 हजार नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उसकी पत्नी कन्यावती जागी सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मामले की जानकारी महेंद्र को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना के जल्द खुलासा करने का आश्वासन पीड़ित को दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया चोरी की घटना की तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed