फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bricks will become more expensive as GST on coal increases from 5% to 18%, leaving kiln owners worried.

Budaun News: कोयले पर जीएसटी 5 से 18 फीसदी होने से ईंटें होंगी महंगी, भट्टा मालिक चिंतित

Fri, 26 Sep 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:22 AM IST
सार

बिल्सी क्षेत्र में ईंट निर्माण के लिए कोयले पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। इससे ईंटों की लागत और दाम में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसका असर निम्न आय वर्ग और पीएम आवास योजनाओं पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Bricks will become more expensive as GST on coal increases from 5% to 18%, leaving kiln owners worried.
मंयक मालपाणी

विस्तार

बिल्सी। ईंट निर्माण के लिए प्रयोग होने वाले कोयले पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर जीएसटी 18 प्रतिशत कर दी गई है। इससे ईंटों के दामों में उछाल आएगा। कारण, कोयले से ही ईंटों को पकाया जाना है। कारोबारियों का कहना है कि पुराना माल खत्म होने के बाद नए बने माल पर महंगाई की असर दिखने लगेगा। वहीं इससे निर्माणाधीन पीएम आवास भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

लाल ईंट का निर्माण प्रमुख ईंधन कोयला है। इस पर पूर्व में जीएसटी 5 थी, जो अब 18 फीसदी कर दी गई है। इससे परोक्ष रूप से टैक्स बढ़ गया है। साथ ही कोयले पर जो भाड़ा आएगा, उस पर पहले से ही जीएसटी 5 फीसदी थी, जिसे बढ़ाकर अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अतिरिक्त टैक्स लगने से ईंटें महंगी होंगी।
विज्ञापन

दाम बढ़ने का प्रभाव निम्न आय वर्ग के लोगों और गरीबों पर पड़ेगा। पीएम आवास भी इससे प्रभावित होंगे। बिल्सी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ईंट-भट्टे हैं। यहां ईंटों का निर्माण लंबे समय से काफी व्यापक स्तर पर चल रहा है। मालिकों को जीएसटी बढ़ने के बाद कारोबार की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---ईंट निर्माता बोले- लागत बढ़ने से दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी----

हाल ही में कोयले पर जीएसटी बढ़ने से ईंट निर्माण की लागत बढ़ जाएगी। मजबूरी में ईंटों की कीमतों में इजाफा करना पड़ जाएगा। - नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय

कोयले के बिना ईंटों का निर्माण हो पाना संभव नहीं है। इसलिए कोयला पर जीएसटी बढ़ने से ईंटें भी आने वाले समय में महंगी हो सकती हैं। -रजनीकांत अग्रवाल


जब भी बाजार में ईंट निर्माण में प्रयोग होने वाली वस्तुओं में किसी तरह की वृद्धि होती है तो ईंट के दाम भी उसी हिसाब से बढ़ जाते हैं। इससे कीमतें भी बढ़ सकती हैं। -सुवीन मालपानी



सरकार ने कई वस्तुओं पर जीएसटी की दर कम कर जनता को कहीं न कहीं लाभ देने का काम किया है। मगर, कोयले पर 5 से 18 प्रतिशत जीएसटी करने के बाद जनता पर इसका अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ेगा। इससे कोयले से तैयार होने वाली ईंटें महंगी हो जाएंगी। - मयंक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

मंयक मालपाणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed