{"_id":"68a0d81bc052977768066d3c","slug":"brick-kiln-owner-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-badaun-news-c-123-1-sbly1035-145161-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ईंट- भट्ठा स्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ईंट- भट्ठा स्वामी की मौत
विज्ञापन
गौरव साहू। फाइल फोटो
उझानी। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ईंट-भट्ठा स्वामी की मौत हो गई। वह घर से अपने भट्ठे पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराके वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा बरेली- मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास शुक्रवार अपराह्न करीब एक बजे हुआ। पंजाबी काॅलोनी निवासी गौरव साहू (42) पुत्र जयप्रकाश साहू अपने ईंट- भट्ठा पर जाने के लिए बाइक से निकले। उसी दौरान उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर मृतक के पिता और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। गौरव को लेकर पुलिस कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक गौरव अपने तीन भाइयों में मझले थे। पत्नी त्योत्सना के अलावा दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। फिर भी वाहन का पता लगाने के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।