UP: शादी के इनकार पर प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा, प्रेमी थाने पहुंचकर बोला- मैं हूं तैयार; मंदिर में लिए फेरे
प्रेमी से शादी करने से इनकार किया तो प्रेमिका थाने पहुंच गई। उसने प्रेमी के पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी। इसकी जानकारी जब प्रेमी को हुई तो वो घबरा गया। उसने तुरंत शादी के लिए हामी भर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो युवती ने प्रेमी के पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो प्रेमी शादी करने के लिए तैयार हो गया। दोनों की शुक्रवार शाम मंदिर में शादी करा दी गई।
बृहस्पतिवार को एक युवती ने म्याऊ पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अपने प्रेमी के पिता और उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह चौकी पर बुलाया। जब प्रेमी को पता चला कि युवती ने उसके पिता और भाई के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है तो वह घबरा गया। शुक्रवार को परिजनों के साथ चौकी पहुंचा और शादी करने की हामी भर ली।
ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: घर पहुंचा मंजीत... मां का मंगलगान, भैरमपुर में मनी दिवाली; भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
पुलिस ने दोनों पक्षों को दी हिदायत
थाना अलापुर एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों ने तय किया कि वे एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराएंगे। लिहाजा अब पुलिस ने उन्हें खुद विवाद का निपटारा करने के लिए कह दिया है। हालांकि यह हिदायत दे दी है कि अगर झगड़ा किया तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने भी तहरीर वापस ले ली। शुक्रवार को दोनों परिवारों की सहमति से युवती की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करा दी गई। इसके बाद युवती को उसके परिजनों ने ससुराल के लिए विदा कर दिया।