फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both criminals of doctor couple robbery case sent to jail

Budaun News: डॉक्टर दंपती लूटकांड के दोनों बदमाश जेल भेजे

Sat, 07 Oct 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Both criminals of doctor couple robbery case sent to jail
सदर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी। संवाद
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय चौराहे से पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर दंपती लूटकांड के दोनों बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद जेल भेज दिया। इनमें एक बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरा आरोपी राजू उसका नौकर है। वह अपने नौकर के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश निर्मल पुत्र गज्जन सिंह पंजाब के बरनाला में धनौला थाना क्षेत्र के गांव कालके का रहने वाला है जबकि दूसरा बदमाश राजू उर्फ राजकुमार पुत्र सतपाल लुधियाना के थाना सलेम टावरी क्षेत्र के गांव बोरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

काफी समय से राजू निर्मल के यहां नौकर के रूप में काम कर रहा था लेकिन दोनों आपराधिक घटनाओं को एक साथ अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की शाम दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ डॉक्टर दंपती के यहां लूटपाट की थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और एसओजी उनकी तलाश में लगी थी। कोतवाली पुलिस उनके पांच साथियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। एक साथी पिछले सोमवार को ही पकड़ा गया था लेकिन निर्मल और राजू का कुछ पता नहीं चला था। इससे पुलिस ने निर्मल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को एआरटीओ कार्यालय के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 3260 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed