फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Booster Dose Mega Day: More than 33 thousand people got safety vaccine

बूस्टर डोज मेगा डे: 33 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया सुरक्षा टीका

Mon, 29 Aug 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Booster Dose Mega Day: More than 33 thousand people got safety vaccine
बदायूं। रविवार को जिले में बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान 33 हजार से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज यानी सुरक्षा टीका लगाया गया। जिले में रविवार को अगस्त माह के चौथे बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान 328 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इससे पहले तीन बार बूस्टर डोज मेगा डे मनाया जा चुका है।
विज्ञापन

कई दिन से स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड चेन में वैक्सीन की कमी से बूस्टर डोज की रफ्तार कम हो रही थी। शुक्रवार को जिले को वैक्सीन की 53 हजार डोज की सप्लाई मिली थी। जिले में 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य है। वैक्सीन की सप्लाई मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बूस्टर डोज मेगा डे मनाया गया। मेगा डे के दौरान जिले में 41 हजार लोगों को सुरक्षा टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, इस दौरान 33885 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड चेन में अब करीब आठ हजार डोज बची हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सोमवार को वैक्सीन की सप्लाई मिलने की उम्मीद है। सोमवार को नियमित टीकाकरण की तरह बूस्टर डोज देने का काम किया जाएगा। वैक्सीन की सप्लाई मिलने के बाद अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोई कोरोना रोगी
रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले में कोरोना का कोई नया रोगी नहीं मिला। शनिवार को भी कोई नया रोगी नहीं मिला था। रविवार को जिले में आठ रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर 24 पर आ गई है। कांट्रेक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को 1559 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। कोई नया रोगी नहीं मिला है। पुराने रोगियों में आठ रोगी स्वस्थ होने के बाद अब जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 24 हो गई है।

विशेष कैंप में 155 लोगों ने लगाया सुरक्षा टीका
शहर में जोगीपुरा में जिला टेंट एसोसिएशन और उद्योग व्यापार परिषद की ओर से टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में शहर विधायक महेश गुप्ता मुख्य अतिथि और सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीएमओ ने बूस्टर डोज लगाकर टीकाकरण की शुभारंभ किया। टेंट एसोसिएशन चेयरमैन अशोक खुराना बूस्टर डोज के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के वास्ते शिविर लगा बेदाम, प्रीकॉशन डोज लें फिर पाएं आराम। इस दौरान यहां 155 लोगों ने बूस्टर डोज ली। इस मौके पर गुलशन गांधी, राजीव भारद्वाज, जितेंद्र साहू, शिव स्वरूप गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed