फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero and Scorpio collide on Bareilly Mathura highway, woman dead

बरेली मथुरा हाईवे पर बोलेरो और स्कॉर्पियो टकराई, महिला की मौत

Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bolero and Scorpio collide on Bareilly Mathura highway, woman dead
उझानी (बदायूं)। बुधवार शाम बरेली-मथुरा हाईवे पर एक बोलेरो और स्कार्पियों आपस में टकरा गई, जिसमें एक बुजुर्ग बीमार महिला की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे समेत दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा हाईवे पर मंडी तिराहे के सामने हुआ। बुधवार शाम कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के मानपुर नगरिया निवासी राधेश्याम स्कॉर्पियो में सवार होकर बुखार से पीड़ित अपनी मां सावित्री देवी (70) को दवा दिलाने उझानी आ रहे थे। इधर से बोलेरो सवार सीतापुर में तैनात सिपाही नकुल प्रताप सिंह अपने गांव दादी की मौत पर अपने घर अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन मंडी तिराहे के सामने पहुंचे कि आपस में टकरा गए। इस हादसे में सावित्री देवी की मौत हो गई। जबकि राधेश्याम और सिपाही नकुल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर बोलेरो नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में सिपाही रोडवेज बस से अलीगढ़ रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed