फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bodies were thrown on near of pond After killing two women in Badaun

दो युवतियों की हत्या: पहचान मिटाने के लिए तेजाब से जलाए चेहरे, पन्नी में बांधकर तालाब किनारे फेंके शव; CCTV...

Wed, 05 Jul 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

बदायूं के उसहैत इलाके में सड़क किनारे पन्नीनुमा तिरपाल में बांधकर दो युवतियों के शव डाल दिए। पुलिस का अनुमान है कि दोनों युवा महिलाओं की हत्या किसी दूसरे स्थान पर गला दबाकर की गई, बाद में तेजाब से चेहरों को बिगाड़ने के बाद उनके शव यहां लाकर डाल दिए गए। 

विज्ञापन
bodies were thrown on near of pond After killing two women in Badaun
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम तालाब किनारे तिरपालनुमा पन्नी में बंधे 25 से 35 साल आयु की दो महिलाओं के शव मिले। दोनों की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ग्राम बची झझरऊ निवासी ग्रामीण नौली फतुआबाद-ककराला रोड से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के नजदीक सड़क किनारे तालाब के पास से दुर्गंध आती महसूस की। इस पर कुछ ग्रामीणों ने तालाब के किनारे गहराई में बने गड्ढों की तरफ झांककर देखा तो उन्हें एक तिरपालनुमा पीली पन्नी में एक हाथ बाहर दिखाई दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस के अलावा एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पन्नी को बाहर निकलवाया। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला का शव निकला। वहीं नजदीक एक काली पन्नी में दूसरी महिला का शव भी बंधा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं की उम्र करीब 25 से 35 साल के करीब है। पहचान के नाम पर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। दोनों सलवार-सूट पहने हैं, साथ ही शादीशुदा प्रतीत हो रहीं हैं। इस संबंध में आसपास के जिलों में सूचना भेजी गई है।

उसहैत थाना क्षेत्र में बची झझरऊ गांव के नजदीक नौली-ककराला रोड किनारे तालाब के पास गड्ढे में दो महिलाओं के शव पन्नी में बंधे मिले हैं। दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। उनके शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। छानबीन के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
 

सीसीटीवी कैमरों में युवतियों के हत्यारे तलाश रहे
थाना क्षेत्र में बची झझरऊ के नजदीक सड़क किनारे पन्नीनुमा तिरपाल में बांधकर डाले गए दोनों महिलाओं के शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों युवा महिलाओं की हत्या किसी दूसरे स्थान पर गला दबाकर की गई, बाद में तेजाब से चेहरों को बिगाड़ने के बाद उनके शव यहां लाकर डाल दिए गए। 

 

यहां तक पहुंचने में हत्यारों ने किन रास्तों का प्रयोग किया, इसके लिए आसपास के थानों की पुलिस जांच में जुट गई है। सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की हत्या एक ही समय पर और एक ही तरीके से की गई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई। गले पर काले निशान हैं। 

 

दोनों महिलाओं के शव पानी में भिगने से अकड़ चुके हैं। एक ही जगह शव मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे एक ही होंगे। महिलाएं जरूर अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हो सकती हैं।

 

थाना पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि यहां पर शव फेंकने के लिए हत्यारोपियों को किन-किन रास्तों से गुजरना पड़ा होगा। यहां बता दें कि जहां पर दोनों महिलाओं के शव पड़े मिले, वहां से एक रोड ककराला के लिए जाता है और दूसरा नौली पुलिस चौकी के लिए। 

 

यह पुलिस चौकी कादरचौक और उसहैत के बीच में है। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे कादरचौक या ककराला से आए हो सकते हैं। थाना पुलिस सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है।

 

नजदीकी जिलों में खंगाले जा रहे गुमशुदा महिलाओं के मामले
उसहैत थाना क्षेत्र में दोनों महिलाओं के शव मिलने के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही नजदीकी जिलों की पुलिस से वहां लापता महिलाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। महिलाओं के गुमशुदगी के मामलों का भी रिकॉर्ड खंगाला रहा है। खासकर दो महिलाओं के मामलों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed