{"_id":"5e415f148ebc3ee5bf00a189","slug":"board-exam-2020-badaun-news-bly3953023172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा 2020ः परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में हुई गड़बड़ी होगी ठीक, बोर्ड सचिव ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा 2020ः परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में हुई गड़बड़ी होगी ठीक, बोर्ड सचिव ने दिए आदेश
विज्ञापन
बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र यूपी बोर्ड ने जारी कर दिए हैं, लेकिन इसमें तमाम गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जानकारी मिलने पर सचिव ने इसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही संबंधित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लेने के भी आदेश दिए हैं।
आगामी 18 फरवरी से बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसमें पंजीकृत परीक्षार्थियों का डाटा पिछले दिनों जिला स्तर से बोर्ड कार्यालय को भेजा गया था, जिसके बाद में चार फरवरी को उपलब्ध डाटा के आधार पर बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र छपवाए और इन प्रवेश पत्रों को सभी जिलों में उपलब्ध करा दिया गया। इसके बाद में जिला स्तर पर प्रवेश पत्रों को वितरण कॉलेज स्तर से किया जा रहा है, लेकिन तमाम प्रवेश पत्रों में नाम, पिता का नाम, लिंग आदि में गड़बड़ी देखने को मिली। ऐसे में जब शिकायतें जिला विद्यालय निरीक्षक के पास पहुंची तो उन्होंने बोर्ड को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने स्थानीय स्तर पर बोर्ड प्रवेश पत्र में सुधार करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कहा है कि संशोधनों की सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय पर अवश्य उपलब्ध करा दें। वहीं, डीआईओएस को निर्देश दिए है कि वह संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों का स्पष्टीकरण भी अवश्य लें।
हां, बोर्ड सचिव की तरफ आदेश मिला है। इसको लेकर सभी शासकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
- राममूरत, डीआईओएस