फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blow the statue of Nawaz in protest against the brutality of soldiers from soldiers

सैनिकों के शवों से बर्बरता के विरोध में नवाज का पुतला फूंका

Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायं)। 
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायं)।  Updated Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Blow the statue of Nawaz in protest against the brutality of soldiers from soldiers
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
केंद्र से पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग
विज्ञापन

सैनिकों पर बर्बर हमलों के विरोध में बुधवार को हिंदुवादी कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भूमिका की निंदा करते हुए नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने नवाज शरीफ का पुतला भी फूंका।
हिंदुवादी नेता दुर्विजय शर्मा की अगुवाई में कई कार्यकर्ता अपराह्न घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देकर पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों को जिस तरह से निशाना बनाया है, वह जघन्य कृत्य है। शहीद सैनिकों के सिर काटकर पाक सैनिकों ने कायराना हरकत का सबूत पेश किया है। कार्यकर्ताओं ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की निंदा की। नवाज शरीफ का पुतला बनाकर जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

पाक पीएम के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर पाक के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों में उपेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, चीनू गौड़, पप्पू श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सूबेदार सिंह, अंकित शर्मा और पप्पू शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छात्रों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, कार्रवाई की मांग उठाई
बिल्सी। भारतीय सेना के दो जवानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कार्यकताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताते हुए जमकर प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। नगराध्यक्ष नईम अब्बासी  ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह भारतीय सेना को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सबक सिखाए। ताकि भविष्य में पाकिस्तान ऐसी घटनाओं को दोबारा से अंजाम न दे सके। इस मौके पर भानुप्रताप बाबू अली, फैजान सैफी, ब्रजेश कुमार, अमन कुमार, फैजान हुसैन, अमरपाल, हिमांशु कुमार, अंकित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed