फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bloody clash between two parties in Datagan Budaun

Budaun News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग, तीन लोग घायल

Wed, 23 Oct 2024 03:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 23 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमगंज में जमीन विवाद की रंजिश में मंगलवार को दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर फायरिंग हुई। घटना के दौरान गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
Bloody clash between two parties in Datagan Budaun
दातागंज में गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव करीमगंज में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को खूनी संघर्ष हो गया। एक घंटे तक दोनों तरफ कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। एक के सीने में गोली लगी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों गुटों के लोग मौके से भाग गए।  घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं, देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी वीरेंद्र यादव और कृष्णपाल यादव में जमीन विवाद को लेकर पिछले तीन साल से रंजिश चली आ रही है। आए दिन दोनों परिवार आमने-सामने आ जाते हैं। मंगलवार को वीरेंद्र यादव के परिजन खेत पर बाजरे की फसल काट रहे थे। तभी कृष्णपाल यादव पक्ष के लोग वहां पर पहुंच गए। पिछले बुधवार में दोनों पक्षों में हुई मारपीट की बात को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते मारपीट होने लगी। बाद में दोनों पक्षों ने तमंचे निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके से भाग गए। एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा। कृष्णपाल के बेटे सुनील और संजीव जबकि वीरेंद्र के बेटे अमरजीत को गोली लग गई। संजीव सीने में गोली लगने से गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए दातागंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साप्ताहिक बाजार में भी हुई थी मारपीट 
दोनों परिवार में मारपीट की बात आम हो गई है। बीते बुधवार को समरेर गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार सैफई में चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

 तीन साल से चल रही रंजिश, पुलिस बैठी रही खामोश
दोनों परिवारों में तीन साल से रंजिश चल रही है। इस रंजिश के तहत वह कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। मामले की तहरीर पुलिस को भी दी जा रही है, लेकिन किसी बार की घटना को गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस इस मामले में पहले ही कड़ी कार्रवाई करती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed