फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blood storage units will be built in three CHCs including the women's hospital

Budaun News: महिला अस्पताल समेत तीन सीएचसी में बनेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट

Sun, 15 Jun 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Blood storage units will be built in three CHCs including the women's hospital
बदायूं। जच्चा बच्चा और इमरजेंसी में आए मरीजों की सुविधा के लिए जिला महिला अस्पताल समेत तीन सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली जानी हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन में आवेदन किया है। सत्यापन के बाद स्टोरेज यूनिट खोली जाएगी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में सबसे अधिक प्रसव कराए जाते हैं। ज्यादातर महिलाओं में खून की जरूरत होती है। इसके लिए मरीज के तीमारदारों को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। अब जननी सुरक्षा योजना के तहत महिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुलनी है। इसी तरह सहसवान, बिल्सी और दातागंज सीएचसी में भी ब्लड स्टोरेज खुलनी हैं। इसमें 10-10 यूनिट ब्लड स्टोर किया जाएगा। इसके लिए रेफ्रिजरेटर आ चुके हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। अगर किसी मरीज को इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत पड़ती है, तो उसे भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


--

बोर्ड में प्रदर्शित की जाएगी ब्लड की उपलब्धता

जिन जगहों पर ब्लड स्टोरेज यूनिट खुल रही हैं। वहां पर ए, बी, ओ, एबी निगेटिव और पॉजिटिव ग्रुप की उपलब्धता बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे मरीजों को ब्लड की उपलब्धता की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

उझानी और बिसौली में बन गई यूनिट

उझानी और बिसौली सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट बनकर तैयार हो गई है। अब यहां ब्लड स्टोर करके रखा जा रहा है।

-

- महिला अस्पताल समेत तीन सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली जानी है। इसके लिए आवेदन किया गया है। लाइसेंस मिलने के बाद स्टोरेज यूनिट का संचालन होगा। तीनों सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। - कमलेश कुमार, डीपीएम --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed