फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU with the problems on the picket tehsil

भाकियू ने तहसील पर समस्याओं को लेकर किया धरना

Thu, 28 May 2015 07:38 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 28 May 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) द्वारा किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर आज यहां तहसील पर धरना दिया गया।

विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल ने कहा कि जिले में जनसेवा केंद्रों पर किसानों से जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर अवैध वसूली की जा रही है। जनसेवा केंद्र लूट का केंद्र बन गए हैं। कहा कि आय-जाति प्रमाणपत्र बनवाने को तहसील में व्यवस्था होनी चाहिए। पटेल ने कहा कि इस समस्या को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।यदि समस्या को दूर नहीं किया गया तो भाकियू शांत नहीं बैठेगी।

जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गईं। लेखपालों द्वारा गलत तरीके से सर्वे किया गया है। बहुत से किसानों को अभी तक राहत के चेक नहीं मिले हैं। तहसील अध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा कि  ओलावृष्टि से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। गन्ना किसानों का भी भुगतान नहीं किया गया है। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।इस मौके पर रामपाल सिंह, मुन्नासिंह, जमुनासिंह, अवरार अहमद, खिलौना सिंह, राजेश सिंह, रजनेश कुमार, योगेंद्र, नरेंद्र सिंह, मितानसिंह, विरेश शर्मा, जगदीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशिवाला, धनश्याम, नमवती, मोरश्री, सबीना बेगम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed