{"_id":"6542901d3b0c5c319a0c7198","slug":"bku-again-raised-the-issue-of-destruction-of-crops-by-stray-animals-badaun-news-c-123-1-sbly1006-7225-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाकियू ने फिर उठाया छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाकियू ने फिर उठाया छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी का मुद्दा
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर एनटी बिल्सी को ज्ञापन देते पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी। बुधवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की पंचायत हुई। इसमें छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी का मुद्दा छाया रहा। बाद में डीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार अरुण कुमार को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र में लंबे समय से छुट्टा गोवंश किसानों की मुसीबत बने हुए हैं। पशु लगातार फसलों को हानि पहुंचा रहे है। इनकी वजह से हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाया जाए। चक मार्गों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चक मार्गों को कब्जा मुक्त कराया जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूल वैन-बस हादसे का संज्ञान लेकर परिवहन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में अभियान चलाकर सभी स्कूलों की मान्यता और उनके वाहनों की जांच के निर्देश दिए जाएं। मृतक छात्र-छात्राओं के परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए। तहसील अध्यक्ष नन्नू सैफी ने कहा कि जिलेभर में प्रधानमंत्री आवासों के नाम पर गरीबों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए, साथ ही पात्रों का चयन किया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।