फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJYM leader misbehaved with the police in budaun

Budaun News: भाजयुमो नेता ने साथियों के साथ पुलिस से की बदसलूकी, आरोपी को छुड़ाया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Mar 2023 08:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 08:44 AM IST
सार

होली पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजयुमो नेता के भाई को पकड़ लिया। उसे थाने ले जा रही थी, तभी भाजयुमो नेता अपने साथियों के साथ पहुंच गया। उसने पुलिस से बदसलूकी करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। 

विज्ञापन
BJYM leader misbehaved with the police in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के बिसौली में होली पर मारपीट के आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले जा रही पुलिस से भाजयुमो नेता की कहासुनी हो गई। भाजयुमो नेता ने साथियों के साथ पुलिस से बदसलूकी करते हुए आरोपी का छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बुधवार को मोहल्ला होली चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर हलका दरोगा शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने विवाद कर रहे भाजयुमो नेता नितिन मिश्रा के भाई रजत को पकड़ लिया था। पुलिस उसको लेकर कोतवाली जा रही थी। 

विज्ञापन

मामले में भाजयुमो नेता समेत 10 नामजद 

पुलिस जैसे ही कोतवाली गेट पर पहुंची भाजयुमो नेता नितिन अपने कई साथियों के साथ पहुंच गए। पुलिस की गिरफ्त से रजत को छुड़ा लिया। पुलिस ने विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। इसके बाद पुलिस ने भाजयुमो नेता नितिन मिश्रा, रजत मिश्रा, जतिन, राजू, टिंकू, बबलू, दीपक, मनोज, गणेश, वीरेंद्र को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सभी को थाने से जमानत दे दी।

बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि पुलिस के साथ मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed