Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   EO questioned the staff; all three tenders may be cancelled.

Budaun News: ईओ ने कर्मचारियों से की पूछताछ, निरस्त हो सकती हैं तीनों निविदाएं

Sat, 28 Nov 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
EO questioned the staff; all three tenders may be cancelled.
अलापुर नगर पंचायत में खाली पड़ी बाबुओं की कुर्सियां। संवाद
बदायूं। नगर पंचायत अलापुर में सफाई कर्मचारी भानु प्रकाश पाल की ओर से बिना सक्षम अधिकारी और बोर्ड की स्वीकृति के जेम पोर्टल पर एलआईडी लाइटों और केबल खरीदने के लिए 1.43 करोड़ रुपये की तीन निविदाएं जारी करने का मामला तूल पकड़ गया है। बदायूं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को नगर पंचायत पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने टेंडर प्रक्रिया से जुड़े अभिलेखों को देखा और कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। जांच के बाद संबंधित निविदाएं निरस्त करने की संभावना जताई है। आज शनिवार को भी मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी भानु प्रकाश पाल की ओर से जेम पोर्टल पर 1,43,65,851 रुपये की तीन निविदाएं निकाली गई हैं। इनमें 1100 एलईडी लाइटें और पांच हजार मीटर विद्युत केबल की खरीद से संबंधित निविदाएं शामिल हैं। कर्मचारी की ओर से इतनी बड़ी धनराशि के टेंडर जारी करने पर सवाल उठे तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त चेयरपर्सन हुमा बी की ओर से 22 नवंबर को डीएम से इसकी लिखित शिकायत की गई। उन्होंने निविदाएं प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत के प्रशासक एवं एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने मामले की जांच बदायूं नगर पालिका के ईओ विनय मणि त्रिपाठी को सौंपी है। दो दिन में जांच आख्या तलब की है।
शुक्रवार को ईओ दोपहर में अलापुर नगर पंचायत पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता की पुष्टि होती है तो निविदाएं निरस्त भी की जा सकती हैं। उधर, जांच शुरू होने के बाद सफाई कर्मचारी भानु प्रकाश पाल कार्यालय से नदारद रहा। इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं हुआ।
----

फोटो-20
महीनों से फंसे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, कार्यालय के चक्कर काट रहे आवेदक
अलापुर/जगत। नगर पंचायत कार्यालय में लंबे समय से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं है। कुछ दिन पहले ही बदायूं नगर पालिका के ईओ विनय मणि त्रिपाठी को चार्ज मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने के बावजूद समय से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी लोग बार-बार चक्कर काट रहे हैं। बडी़ संख्या में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न होने से लोगों को बैंक, पेंशन, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कतें हो रही हैं। इधर, नगर पंचायत के प्रभारी ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत में बाबुओं की कमी है। अब कामकाज की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed