{"_id":"68cc6f03e5ce0521730d2064","slug":"bjp-workers-celebrated-cleanliness-fortnight-93-people-donated-blood-badaun-news-c-123-1-sbly1035-147256-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपाइयों ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, 93 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपाइयों ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, 93 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
उझानी में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित करते केंदीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद
उझानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा मनाते हुए सीएचसी परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 43 लोगों ने रक्तदान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उन्हें प्रमाणपत्र बांटे।
अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल की देखरेख में सुबह शुरू हुआ। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में जिला अस्पताल की टीम में शामिल शिवम रस्तोगी, मृत्युंजय चौधरी, शहरोज खान और सुगड़पाल ने पंजीकरण की कार्रवाई के बाद रक्तदान कराया। रक्तदाताओं में सचिन अग्रवाल, हर्षवर्धन राजपूत, संजीव गुप्ता, रोहन शर्मा, संदीप सक्सेना, रजत गुप्ता, मोहित तोमर, रानी सिंह पुंडीर, जमीर खां, देवेश गुलाटी और प्रेमपाल कश्यप आदि 43 लोग हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र बांटे। कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंद की जान बच जाती है। रक्तदान करने से शारीरिक दिक्कत भी नहीं आती। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, कछला चेयरमैन जगदीश सिंह, किशनचंद्र शर्मा, राजीव गोयल, अजय तोमर, राहुल शंखधार, शंकर गुप्ता, धर्मवीर यादव आदि थे।
-- -- -- -- --
50 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, पीएम के दीर्घायु होने की कामना
सहसवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष महेश्वरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, मयंक गुप्ता, डॉ. अभिनव गुप्ता, आदर्श सक्सेना, चौधरी पुत्तन आजाद, सुभाष गौड, सचिन शर्मा, अबीर सक्सेना आदि थे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
सेवानिवृत्त सूबेदार और पूर्व विधायक का किया स्वागत
रुदायन। प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने नगर के मंदिर एवं इंटर कॉलेज रोड की साफ सफाई की। इस दौरान भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने कैंप कार्यालय में पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, सेवानिवृत सूबेदार अशोक यादव फौजी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी के हाथ में बागडोर आने से दुनिया में देश की अलग पहचान बनी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, अनूप सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी संजीव गुप्ता, डॉ. अजीत मोहन, अशोक यादव फौजी, सी पी पाल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- --
केक काटकर बनाया जन्मदिन
उघैती। प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा व स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान की शुरुआत की गई। भाजपाइयों ने केक काटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। गांव खितौरा में प्राचीन देवी मंदिर पर स्वच्छता ही सेवा, पखवाड़े के तहत स्वच्छता समारोह का आयोजन किया गया। संवाद
-- -- -- -- --
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन पर लगाई प्रदर्शनी
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बिसौली में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित पाठक एवं ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मनोज गुप्ता, विजय शर्मा, दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद