फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP leader zip member posted, friends may kill me

भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, मित्रों हो सकती है मेरी हत्या

Mon, 04 Jul 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP leader zip member posted, friends may kill me
बदायूं। शहर के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य हिमांशु यादव ने अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि मित्रों मेरी हत्या हो सकती है। हालांकि यह पोस्ट कुछ देर बाद हटा दी गई लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हिमांशु यादव का कहना है कि यह पारिवारिक मामला है। वह इस संबंध में सोमवार को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इस्लामियां इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले भाजपा नेता हिमांशु यादव शेखूपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके अलावा वह जिला योजना समिति के सदस्य भी हैं। शनिवार रात उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डाली कि मित्रों मेरी हत्या हो सकती है। जैसे ही यह पोस्ट डाली गई कि लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। लोग पूछने लगे कि क्या हुआ, कौन धमकी दे रहा है या किससे जान को खतरा है। कुछ लोगों ने पुलिस के पास जाने को भी कह दिया। यह प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हुईं थी कि तभी फेसबुक से पोस्ट हटा दी गई लेकिन कुछ लोगों ने हिमांशु यादव द्वारा डाली गई पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में हिमांशु यादव से दोपहर में बात करनी कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को तलाश रहे हैं। अभी बात नहीं कर सकते। शाम को कॉल करने पर उन्होंने बताया कि यह उनका पारिवारिक मामला है। वह इस संबंध में कुछ नहीं बता सकते। वह इसके बारे में सोमवार को विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा उन्होंने कोई तहरीर देने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता हिमांशु यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी जान को खतरा बताते हुए जानकारी साझा की होगी लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं है। हिमांशु ने किसी थाने में अभी तक तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed